रिपोर्टर मुहीब अहमद एटा
एटा में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर क़ाज़ी-ए-शहर की अपील
एटा में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर क़ाज़ी-ए-शहर एटा मुख़्तार अहमद नजमी साहब ने शहरवासियों और अक़ीदतमंदों से पुरअमन और अनुशासित माहौल बनाए रखने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि 26 अगस्त 2026 को 12 रबी उल अव्वल 1448 हिजरी के मुक़द्दस मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से जुलूस को सादगी, अदब और अनुशासन के साथ निकालने की पुरख़ुलूस गुज़ारिश की।
क़ाज़ी-ए-शहर ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ का जीवन पूरी इंसानियत के लिए अमन, मोहब्बत, भाईचारे और तालीम का पैग़ाम है। लिहाजा इस मुबारक दिन को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए।
उन्होंने शहरवासियों से प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करने, किसी भी तरह की अफवाह से बचने और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि शहर में अमन और भाईचारा कायम रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
मुख़्तार अहमद नजमी, क़ाज़ी-ए-शहर एटा
