फर्रुखाबाद /कायमगंज/भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है इस समय कायमगंज तहसील
भारतीय किसान यूनियता धररी पुत्र के प्रदेश सचिव मुन्ना लाल सक्सेना ने आरोप लगाते हुए कहा नगर के बाईपास दिल्ली मार्ग पर लगा हाईटेंशन लाइन का पोल गलके झुक गया है यह किसी दिन भी बड़े वाहन या बस पर गिरता है तो अप्रिय घटना घटित हो सकती है इसी प्रकार से दूसरा पोल जनता कोल्ड स्टोर के निकट मौजूद है जो कि केबिल के सहारे रुका हुआ है यह पोल भी बाईपास दिल्ली मार्ग पर मौजूद है इसी कृम में तीसरा पोल नई बस्ती रोड मोहल्ला सधवाड़ा मोड के पास लगा हुआ है 80% गल चुका है और झुक गया है चौथा पोल भी झुक कर एक दीवार के सहारे रुका हुआ है यह मेहंदी बाग मोड़ के पास में लगा हुआ है किसी दिन भी यदि बंदर हिला दे या फिर तेज हवा आंधी आने से गिर सकता हैं कायमगंज नगर में न जाने कितने ही ऐसे जर्जर पोलों की हालत खसता हैं इन पोलो को हटाने के लिए ना जाने कितनी ही बार शिकायत व मौखिक रूप से कहा जा चुका है साथ ही अखबार के माध्यम से इस समस्या को मुख्य रूप से प्रकाशित करवाया जा चुका है परंतु विद्युत विभाग के भृष्ट अधिकारी अपनी भृष्ट मानसिकता से नहीं जाग रहा है समाचार प्रकाशन के साथ लगातार खुलासों के माध्यम से बौखलाए विधुत विभाग के जूनियर इंजीनियर ने आम नागरिकों से कह दिया है कि जब तक समाचार प्रकाशन बंद नहीं होगा मैं नगर में विधुत विभाग से सम्बंधित एक भी कार्य नही करवाऊंगा,
ऐसी है मानसिकता भृष्ट जूनियर इंजिनियर की, इन्हे अपने वर्चस्व के आगे किसी की जान की कोई परवाह नहीं है, जनहित के लिए आवाज उठाना एवं समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना कोई भी जागरूक नागरिक माध्यम बन सकता है भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र के प्रदेश सचिव मुन्ना लाल सक्सेना व नगर के आम जनमानस ने इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की है.
साथ ही यदि कोई भी घटना होती है तो इन सब की जिम्मेदारी विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी, लगातार खबरों के माध्यम से विधुत विभाग में शिकायत की जा चुकी है.
