M K पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह
फिरोजाबाद जिले के गांव कोंडरा स्थित एमके पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
एमके पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद अखलाक, प्रधानाचार्य तरन्नुम जहां सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और भाषण प्रस्तुत किए। वहीं छोटे बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस दौरान विद्यालय में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के साथ-साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के बारे में भी जानकारी दी गई।
बाइट :- मोहम्मद अखलाक, प्रबंधक, एमके पब्लिक स्कूल
बाइट :- तरन्नुम जहां, प्रधानाचार्य, एमके पब्लिक स्कूल
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।
