रिपोर्ट खुशनूद हसन
बिजनौर /थाना हल्दौर के पत्रकार संजीव मिश्रा की 7 वर्षीय गोद ली हुई बच्ची को बुखार होने के कारण कल बीते बुधवार को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहाँ आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, मौत की ख़बर सुनते ही मीडिया जगत में गम और गुस्सा भर गया। डॉक्टर पंकज चौधरी अस्पताल से फरार हो गए । बच्चे के परिजनों और जिला बार असोशिएसान के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने डॉक्टर पर उपचार करने मे लापरवाही करने का गंभीर आरोप लगाया है । बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।गोपाल हॉस्पिटल मे पिछले कुछ तीन महीने मे ये तीसरी घटना है।जिससे पत्रकारों में रोष है। वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी सहित तमाम पत्रकार नर्सिंग होम प्रांगण में धरने पर बैठ गये हैं।
