ब्रेकिंग
प्रयागराज /राहुल गांधी के 8 अगस्त के प्रस्तावित दौरे से जुड़ी बड़ी खबर,
राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द किए जाने पर सियासत गरमाई,
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी सरकार के दबाव में कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद्द करने का लगाया आरोप,
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया बड़ा दावा,
कहा राहुल गांधी हर हाल में 8 अगस्त को प्रयागराज आ रहे हैं,
अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों से संवाद कार्यक्रम गूंज में शिरकत करेंगे,
छात्रों से पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे,
उन्होंने कहा है कि के पी मैदान में ही राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे,
हालांकि वहां पर कांग्रेस पार्टी के झंडे बैनर नहीं लगेंगे,
उन्होंने कहा है कि केपी मैदान में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा,
राहुल गांधी विशेष विमान से 8 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से निकलेंगे,
3:15 बजे राहुल गांधी का विशेष विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेगा,
राहुल गांधी 3:30 बजे से अपने पैतृक आवास स्वराज भवन और आनंद भवन में मौजूद रहेंगे,
राहुल गांधी शाम 6:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक छात्रों से संवाद कार्यक्रम गूंज में शिरकत करेंगे,
राहुल गांधी 8:30 बजे केपी मैदान से निकलकर बमरौली एयरपोर्ट जाएंगे,
राहुल गांधी 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट से निकलकर विशेष विमान से 10:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे,
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और दिल्ली के कई नेता प्रयागराज में डेरा डाले हुए हैं,
अजय राज ने आज डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा और कमिश्नर पीयूष मोर्डिया से भी मुलाकात की है।
