रिपोर्ट :- खुशनूद हसन /बिजनौर
बिजनौर /थाना क्षेत्र जलालाबाद स्थित राईन एंटरप्राइजेज प्लाईवुड फैक्ट्री में सुबह सवेरे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जलालाबाद के जंगल क्षेत्र में स्थित राईन एंटरप्राइजेज प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने फैक्ट्री मालिक इदरीस को सूचना दी और तुरंत दमकल विभाग को भी अवगत कराया। अग्निशमन प्रभारी के एस जादौन के अनुसार घटना की सूचना 6:07 पर दी गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन प्रभारी के.एस. जादौन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में बरसात के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
फैक्ट्री जंगल क्षेत्र में होने के कारण इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से प्लाईवुड और अन्य सामान जलने के कारण लगभग 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटा है।फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे किसी बड़ी जनहानि की घटना नहीं हुई। अब प्रशासन नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।
