फर्रुखाबाद /कायमगंज/नवांगतुक उपजिलाधिकारी का भारतीय कृषिक एसोसिएशन ने किया सम्मान*,भारतीय कृषिक एसोसिएशन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने तहसील में पहुंच कर नगर के नवांगतुक उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा का स्वागत सम्मान किया पदाधिकारियों ने उनके अच्छे भविष्य के लिए कामना की,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छे एवं न्याय प्रिय उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की तैनाती हमारे नगर में हुई है उनसे वार्ता कर सम्मान स्वागत कर कहा जैसा सुना था वैसा ही हमने पाया, मुन्ना लाल सक्सेना ने उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दी उन्होंने कायमगंज नगर क्षेत्र में न्याय संगत के साथ कार्य किये जाने की मांग की है जिससे किसान व अन्य गरीब असहाय लोगों को जनहित की समस्याओं से निजात मिल सके इस बीच संगठन के पदाधिकारी प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव रामवीर जाटव, नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह गंगवार, जिला महासचिव मंजेश यादव, सलमान अहमद, महिपाल सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
