ब्यूरो रिपोर्ट
फर्रुखाबाद /कायमगंज/,नगर पालिका की अनदेखी से हो सकती है बडी घटना, वाटर फ्रीजर(शीतल पेयजल)में दौड़ रहा है करंट, कायमगंज तहसील में चौकी के निकट लगे वाटर फ्रीजर की काफी बार करंट आने की शिकायत की गई थी परंतु नगर के अधिकारियों ने इस ओर देखना भी मुनासिब नहीं समझा अस्पताल, कोर्ट, पोस्ट आफिस, की वजह से ज्यादा तर भीड भाड़ रहती है राहगीरों का भी आवागमन रहने व उमस भरी गर्मी से राहगीरों को वाटर फ्रीजर से काफी राहत मिलती है परंतु आसपास के लोगों के अनुसार कुछ दिन से उसमें विधुत करंट दौड रहा है जिससे राहगीरों में दहशत है मुख्य मार्ग होने की वजह से सबसे ज्यादा इसी वाटर फ्रीजर पर पेयजल की मार पड़ती है सही न करवाकर इसको बंद कर दिया गया क्योंकि इसमें करंट दौड़ रहा है इससे राहगीरों को वाटर फ्रीजर का शीतल पेयजल नहीं मिल पा रहा है इसी प्रकार जवाहर गंज में भी ठंडे पानी की किल्लत है सब्जी मंडी जवाहर गंज में लगा वाटर फ्रीजर में करंट आने की शिकायत भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना द्वारा की गई थी परंतु बार-बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक सही नहीं कराया गया है और उसे भी बंद करके छोड़ दिया गया है.मुन्ना लाल सक्सेना ने वाटर फ्रीजर को अधिकारियों से सही कराये जाने की मांग की है.
