रिपोर्ट सौरभ दीक्षित
फर्रुखाबाद /सावन के पावन महीने के पहले सोमवार को फर्रुखाबाद जिले के शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ और अटूट आस्था देखने को मिली। पूरा शहर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शिवमय हो गया। प्राचीन मंदिर महादेव पुठरी में आज कई जनपदों से आए भक्तों ने किया जलाभिषेक सबसे पहले भोलेनाथ के भक्तों ने पांचाल घाट स्थित गंगा जल में स्नान कर गंगाजल भरकर पुठरी और पांडेश्वर नाथ स्थित मंदिरो में किया जलाभिषेक पांडेश्वर नाथ मंदिर में सुबह 5 बजे से लगीं लंबी कतारें:रेलवे रोड स्थित प्रसिद्ध श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर में तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे तक मंदिर के गर्भगृह से लेकर सड़क के दोनों ओर महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइनें लग गईं। हाथों में पूजा की थाली और जल लिए कई श्रद्धालु घंटों अपनी बारी का इंतज़ार करते नजर आए।कुछ भक्त फतेहगढ़ से करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक थी कि दर्शन के लिए भक्तों को आधे घंटे से लेकर 2 घंटे तक का इंतज़ार करना पड़ा। सुबह 10 बजे भगवान के विशेष श्रृंगार और आरती के समय मंदिर प्रांगण में भव्य संकीर्तन किया गया।अन्य शिवालयों में भी रही भारी रौनकघुमना कोतवाली के पीछे स्थित श्री कोतवालेश्वरनाथ मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था। वहीं, मोहल्ला अढ़तियान के शिव मंदिर और कंपिल कस्बे के ऐतिहासिक रामेश्वरनाथ मंदिर में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भांग, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद:सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए शहर कोतवाल सहित महिला और पुरुष पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए सूर्य होटल और चौक की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को मंदिर से करीब 500 मीटर पहले ही रोककर वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया।
