*ब्रेकिंग न्यूज़ |
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित
फर्रुखाबाद /नवाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय से एमडीएम का खाद्यान्न गायब होने का मामला सामने आया।घटना के बाद विद्यालय स्टाफ की बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।कथित वायरल ऑडियो में एक शिक्षक द्वारा गेहूं ले जाने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है।हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।विद्यालय में केवल एक पैकेट चावल मिला, जबकि गेहूं का स्टॉक नहीं मिला।घटना से बच्चों की मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया।खंड शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को विद्यालय पहुंचकर जांच करने की बात कही है।जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
