_*रिपोर्ट – हैदर खान
पीलीभीत/थाना क्षेत्र के माधोटांडा थाना क्षेत्र में लोहरपुरी गांव निवासी एक महिला पर पति की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। शुक्रवार रात हुई घटना के बाद महिला घर से भाग गई। कुछ घंटे बाद ग्रामीणों ने उसे गांव में ही पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी उमाशंकर (45 वर्ष) खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी ममता, बेटा विकास और बेटी गीता हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे विकास कुछ ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और पिता की हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव निवासी उमाशंकर (45 वर्ष) खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी ममता, बेटा विकास और बेटी गीता हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे विकास कुछ ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और पिता की हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम ममता कोल्ड ड्रिंक लेकर आई थी। बेटी गीता का आरोप है कि मां ने पहले स्वयं कोल्ड ड्रिंक पी और फिर उन्हें भी पीने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद ममता छत पर पिता उमाशंकर के लिए बिस्तर लगाने चली गई, जहां उमाशंकर ने भी कोल्ड ड्रिंक पी। बच्चे नीचे कमरे में सोने चले गए। रात में खटपट की आवाज सुनकर बच्चे छत पर पहुंचे तो वहां पिता बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि मां वहां नहीं थी। बच्चों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया। पड़ोसियों ने देखा कि उमाशंकर की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी गीता ने आरोप लगाया कि उसकी मां ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिता को पिलाया और फिर साड़ी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि मां पिता की जेब से नकदी निकालकर फरार हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। देर रात ग्रामीणों ने गांव में ही उसे छिपा हुआ देख लिया। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि वर्ष 2024 में ममता अपने पति के साथ गुजरात गई थी। वहीं उसकी एक व्यक्ति से पहचान हुई और कथित तौर पर दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। पुलिस इस संबंध में भी तथ्यों का सत्यापन कर रही है। सीओ विधि भूषण ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।__
