फरूखाबाद/कायमगंज-/सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की उप- जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं |आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में किया गया इस बीच क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी के समक्ष ज्ञापन सौंपा उन्होंने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद को सूखागृस्त घोषित किया जाये, मक्का खरीद तौल की समय सीमा बढायी जाये, प्रधानी का कार्य काल खत्म होने की वजह से गांव में गंदगी के अम्बार लगे हैं उन्होंने अन्य समस्याओं के निस्तारण करने को भी कहा. कुल 171 शिकायती पत्र आये जिनमें 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया/ उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, तहसीलदार कार्यवाहक हर्षित कुमार,क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कृषि विभाग राहुल यादव,लेखपाल तामेश्वर राना, योगेंद्र सिंह,विधुत उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार,अन्य अधिकारी व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे.
