फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन सौली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया।
फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन सौली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और छात्र को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए, न कि उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग भी की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस प्रदर्शन के अंत में सरकार से छात्र-छात्राओं की मांगों पर सकारात्मक और जल्द कार्रवाई करने की अपील की गई
