रिपोर्ट :- खुशनूद हसन /
बिजनौर/ धामपुर। क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस को एक रिश्तेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी अनुज (25 वर्ष) निवासी ग्राम किरतपुर थाना नगीना देहात पर आरोप है कि उसने अपने ही सगे मामा कि 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
