गाँवों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और पारदर्शी कार्यप्रणाली का किया वादा, जनता से कमल के पक्ष में मतदान की अपील
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 17 का चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से डॉ. अवनींद्र राजपूत को अपना प्रत्याशी बनाया है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे डॉ. अवनींद्र राजपूत क्षेत्र की जनता से समर्थन मांग रहे हैं।
डॉ. अवनींद्र राजपूत का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड के सभी गाँवों का समग्र विकास होगा। उन्होंने शिक्षा के विस्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता और शुद्ध पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने का वादा किया है। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और जनहित में पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने का भी संकल्प जताया है।
प्रत्याशी का दावा है कि वे एक शिक्षित, अनुभवी और कर्मठ उम्मीदवार हैं तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। अब वार्ड नंबर 17 की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, इसका फैसला मतदान के दिन होगा।
