रिपोर्टर शारिफ अली खान
बरेली/ बहेड़ी/ थाना क्षेत्र के मंडनपुर जनूबी गांव में एक निकलने से हड़कंप मच गया मगरमच्छ को ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने बड़ी मशक्कत से पकड़ लिया ।
गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बहेड़ी क्षेत्र के मंडनपुर जनूबी गांव में पानी के साथ एक मगरमच्छ आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रफत एडवोकेट मौके पर पहुंचे और तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी।
वन विभाग की टीम के पहुंचने पर ग्राम प्रधान रफत एडवोकेट एवं ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया गया। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में यदि किसी जंगली जीव के दिखाई देने की सूचना मिले तो उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
