बुलंदशहर/ यूपी के बुलंदशहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है … एक मासूम की पतंग ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। पतंग हाईटेंशन लाइन में फंसी तो उसे निकालने की कोशिश में 12 साल का बच्चा 11 हजार वोल्ट की बिजली की चपेट में आ गया। पोते की चीख सुनकर उसे बचाने दौड़े 65 वर्षीय दादा भी करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में दादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।वीओ: मामला बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुर्ज उस्मान का है। बताया जा रहा है कि अबरार का 12 वर्षीय बेटा अहद घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंस गई।मासूम ने पतंग निकालने के लिए लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया। जैसे ही रॉड हाईटेंशन तार से टकराई, जोरदार धमाके के साथ बच्चा करंट की चपेट में आ गया और छत पर तड़पने लगा।पोते की चीख सुनकर नीचे मौजूद उसके 65 वर्षीय दादा इसरार बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने दौड़े। लेकिन जैसे ही उन्होंने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की, वे भी हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन और स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे मासूम अहद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिल गई है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।बाइट: कैलाश हॉस्पिटल के डॉक्टरएक पतंग… एक लोहे की रॉड… और 11 हजार वोल्ट की लापरवाही ने एक परिवार से उसका बुजुर्ग छीन लिया, जबकि मासूम अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। सवाल यह भी है कि रिहायशी इलाके के इतने करीब गुजर रही हाईटेंशन लाइन आखिर कब तक लोगों की जान पर खतरा बनकर मंडराती रहेगी?
