रिपोर्ट शारिक खान
बरेली /बहेड़ी क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने सराहनीय कार्य किया। विभाग के XEN , SDO , JE रमेश सैनी एवं उनकी पूरी टीम के अथक प्रयासों से आज 10 एमवी का ट्रांसफॉर्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर विधुत सप्लाई को चालू कर दिया गया।इस कार्य को समय पर पूरा करने में विभाग के सभी SSO, लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत की। उनकी लगन और टीमवर्क के कारण क्षेत्रवासियों को बिजली आपूर्ति में बड़ी राहत मिली।वहीं, इस पूरे अभियान में बहेड़ी की जनता ने भी पूरा सहयोग और धैर्य दिखाया, जिसके लिए बिजली विभाग ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली विभाग की तत्परता और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत प्रशंसा के योग्य है। क्षेत्रवासियों ने भी विभाग की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
