रिपोर्ट बिरजू बाला
कोरबा/जिले में सहकारी सप्ताह के तहत आज आदिवासी सेवा सहकारी समिति, भैसमा में भव्य कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह का कर्मा नृत्य और 80 किलो आम से तौलकर स्वागत किया गया।रजनीश सिंह ने कहा, _”सहकारी आंदोलन से हर व्यक्ति को जोड़ना है। हर गांव में कम से कम एक समिति होनी चाहिए, ताकि किसान और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी खुशहाली और आत्मनिर्भरता पहुंच सके।”_उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारी आंदोलन को नई ऊंचाई मिल रही है, और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार किसान हित में तेजी से काम कर रही है।कार्यक्रम में बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा ने जल्द ही इंटरनेट बैंकिंग सुविधा शुरू करने का ऐलान भी किया।कार्यक्रम का समापन पौधरोपण और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
