बिजनौर/जनपद के लोकप्रिय सांसद चंदन चौहान आज बिजनौर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर मासिक बैठक में शामिल हुए बैठक के उपरांत सांसद गांव झलरा में आ रही ग्राम वासियों की समस्या के लिए पहुंचे वहां पहुंचकर रेलवे विभाग द्वारा जो रास्ता गांव वालों का बंद किया गया था उसके संबंध में ग्राम वासियों से जानकारी ली एवं मौके पर अधिकारियों से वार्तालाप की गई तथा समस्या का समाधान करने के लिए ग्राम वासियों को आश्वासन दिया गया, सांसद चंदन चौहान के साथ रालोद छात्र सभा जिला अध्यक्ष परितोष चंदेल जिला महासचिव छात्र सभा फहीम अहमद, जिला सचिव अरुण कुमार, धनगर पियूष चंदेल, मुफीज आलम, कैफ राणा आदि उपस्थित रहे
