प्रयागराज/यमुनानगर जोन के नैनी थाना क्षेत्र के अरैल में दर्दनाक सड़क हादसा,हो गया घटना मे एक युवक की मौके पर मौत हो गई
अरैल में रिवर फ्रंट रोड पर मारुति 800 कार पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई
कार चला रहे 18 वर्षीय अनुज कुमार की मौके पर मौत,
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोबाइल पर रील बनाते हुए गाड़ी ड्राइव कर रहा था अनुज,
ओवर स्पीड होने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई,
कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया,
हादसे के वक्त कार में 12 साल का एक नाबालिग लड़का और एक कुत्ता भी मौजूद था,
युवक नैनी थाना क्षेत्र के खरकौनी का रहने वाला है,
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,
मौके पर पहुंची नैनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
