रिपोर्ट :- खुशनूद हसन
बिजनौर/जनपद में आयोजित एक विशेष जागरूकता सेमिनार में छात्रों और अभिभावकों को विदेश में मेडिकल शिक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी गई।मुरादाबाद रोड स्थित वेस्टर्न ब्लू रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में मेडिकोस माइंड्स के सीईओ और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मसरूर ने कहा कि सही विश्वविद्यालय का चयन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने बताया कि जॉर्जिया जैसे देशों के मान्यता प्राप्त मेडिकल विश्वविद्यालय कम खर्च में विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।डॉ. मसरूर ने दावा किया कि उनकी संस्था पिछले 17–18 वर्षों में करीब 8 हजार भारतीय छात्रों को विदेश में एमबीबीएस के लिए भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि सीमित बजट, शिक्षा ऋण और आसान किस्तों की सुविधा के साथ भी छात्र अपना डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।सेमिनार में जॉर्जिया की सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप के प्रतिनिधियों ने भी छात्रों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मसरूर ने युवाओं को संदेश दिया— ‘अपने सपनों को कभी मत छोड़िए, सही जानकारी और मेहनत के दम पर विदेश से पढ़कर भी देश की सेवा की जा सकती है।
