धामपुर में नासिर बाबा की ज़ियारत के रास्ते पर विवाद, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
बिजनौर के धामपुर में स्थित नासिर बाबा की ज़ियारत के रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और प्रशासनिक कार्रवाई के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक, मौके पर बुलडोज़र का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
धामपुर में नासिर बाबा की ज़ियारत के रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
