38 वर्षों से World Organisation of Religions & Knowledge (WORK) मानवता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के संदेश को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य भारत को विश्वगुरु और अखंड बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
संस्था की स्थापना वर्ष 1988 में आचार्य मौलाना शम्स नवेद उस्मानी रहमतुल्लाह अलैह की निगरानी में अल्लामा सैय्यद अब्दुल्लाह तारिक़ द्वारा की गई थी। संस्था का मानना है कि भारतीयों की एकता, करुणा और आपसी सद्भाव ही एक सशक्त और विश्वगुरु भारत की नींव है।
WORK ने समय-समय पर अमरनाथ यात्रा में निःशुल्क मेडिकल कैंप, कश्मीरी पंडितों के समर्थन में शांति मार्च, आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता अभियान और मुस्लिम समुदाय में नेत्रदान जैसी अनेक सामाजिक पहल कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।
वर्तमान में संस्था 20 से अधिक राज्यों और 10 से अधिक देशों में 100 से अधिक प्रकार की गतिविधियों का संचालन कर रही है। इनमें जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरण, निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, अनाथालय एवं वृद्ध आश्रमों में सेवाएं तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान शामिल हैं।
संस्था की खास बात यह है कि यह किसी प्रकार का सरकारी या गैर-सरकारी चंदा स्वीकार नहीं करती। संस्था का पूरा संचालन इसके समर्पित कार्यकर्ताओं, जिन्हें “वर्कर्स” कहा जाता है, के सहयोग और सेवा भावना से होता है।
संस्था का संदेश:
“हमारा पूज्य – एक परमेश्वर, हमारी जाति – मानव परिवार, हमारा सपना – अखंड भारत, हमारा गौरव – हिंदुस्तान और हमारा संकल्प – युग परिवर्तन।”
WORKforCompassion | सेवा, सद्भाव और मानवता के साथ विश्वगुरु भारत की ओर एक कदम।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
अमीरुल इस्लाम, फुजैल आदिल, उस्मान भाई, आकिब भाई, जावेद भाई एडवोकेट, मुजाहिद इस्लाम, इमरान भाई, उमैर भाई एवं अशरफ भाई सहित अन्य वर्कर्स उपस्थित रहे।
