रिपोर्टर शकील अहमद बिजनौर
बिजनौर के शिवाला कला क्षेत्र में प्रेमी युगल ने नहर में लगाई छलांग, युवती को बचाया गया, युवक की तलाश जारी |
एंकर:बिजनौर के शिवाला कला थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया जब एक युवक और युवती ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी।
घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव मझोला बिल्लौच के पास की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल बचाव अभियान चलाते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।
पुलिस के अनुसार बचाई गई युवती मझोला बिल्लौच की रहने वाली है, जबकि लापता युवक मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। युवती को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि युवक की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही
