एटा से खेल जगत की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। शहर के तकिया होली गेट पर दिवंगत क्रिकेटर स्वर्गीय अबरार भाई की याद में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।”
एटा के तकिया होली गेट पर आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वर्गीय अबरार भाई के बड़े भाई जहीर अहमद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का आयोजन समिति द्वारा फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।
टूर्नामेंट के आयोजन में स्थानीय पार्षद फरहान भाई, अड्डू, अंसार भाई, फैजान, आमिर और स्वर्गीय अबरार भाई के सुपुत्रों ने अहम भूमिका निभाई। आयोजन समिति का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना और स्वर्गीय अबरार भाई के खेल योगदान को हमेशा जीवित रखना है।
स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उन खिलाड़ियों की यादों को भी सहेजने का काम करते हैं, जिन्होंने जिले के खेल जगत को नई पहचान दी। एटा में शुरू हुए इस क्रिकेट महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
