फिरोजाबाद के दबरई स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया।
राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
