एटा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एटा एवं भारत विकास परिषद शक्ति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 32 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता तथा एसडीएम भावना विमल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसबीआई के चीफ मैनेजर पवन शर्मा, भारत विकास परिषद शक्ति शाखा के अध्यक्ष अनुज चौहान एवं शाखा संयोजक नीरज गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
रक्तदान शिविर में विकास राघव, नीरज शाक्य, नवीन बजाज, राहुल कुमार, एजाज अहमद, संदर्भ पांडेय समेत कुल 32 रक्तदाताओं ने भाग लिया। शिविर का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. जोगिंदर की देखरेख में किया गया। ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. प्रतीक शर्मा, डॉ. राहुल एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सचिव साजन वार्ष्णेय, जिला समन्वयक अश्वनी उपाध्याय, संरक्षक अशोक यादव, सीए प्रतीक अमोरिया, स्वागत पचौरी, धीरेंद्र चौहान बॉबी, सुधीर चौहान, महिला शाखा प्रमुख रतिका शर्मा तथा संस्कार गतिविधि संयोजक बबीता कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक आशीष यादव एवं सुधीर वर्मा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान को महादान बताया तथा लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
