रिपोर्ट – हैदर खान / ब्यूरोचीफ पीलीभीत
_पूरनपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की बैठक हुई सम्पन्न, जिसमें संगठन के पत्रकारों सहित वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल पहली बार पहुंचे।_
आज पूरनपुर नगरपालिका सभागार में पूरनपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों व साथियों ने प्रमुखता से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में पहली बार प्रेस क्लब के संरक्षक नवीन अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार ने पहुंचकर सभी पत्रकार साथियों का मान बढ़ाते हुए अपने पत्रकारिकता जीवन के बीते हुए पल व संघर्षरत जीवन के पल साझा कर पत्रकार साथियों को जागरूक किया। वहीं पत्रकार साथियों ने उनके बताए हुए अनुभवों को अपने जीवन में लागू करने के सुझाव को सराहते हुए तालियों से स्वागत किया। बैठक में सभी पत्रकार साथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकार साथियों ने आपस में अहम मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य अमित पाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पत्रकार साथी गण एक दूसरे की परेशानियों व विपत्तियों में सबके साथ रहकर एक दूसरे का साथ प्रदान करें। वहीं प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैदर खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी साथी एक दूसरे की समस्याओं को गंभीरता से लेकर सहयोग करें, रात हो या दिन पत्रकार साथी की मदद को तुरंत पहुंचें और हर एक समस्या से एक-दूसरे को तुरंत अवगत कराएं। वहीं पत्रकार साथियों ने व प्रेस क्लब के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए और बैठक के अन्त में प्रेस क्लब के संरक्षक रहे इबादत नूर खां के अचानक हुए देहांत से प्रेस क्लब के साथियों ने उनके योगदान को याद करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर अध्यक्ष योगेश वर्मा, संरक्षक नवीन अग्रवाल , वरिष्ठ महामंत्री संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सुहेल अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैदर खान, उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, रामगोपाल कुशवाहा, जीशान अली, अनिरुद्ध सिंह यादव, मोहम्मद रियाज़, इस्लामुद्दीन अंसारी, दिनेश कुमार, वेदप्रकाश , अमित पाल , जसबंत कुमार, अनिल शर्मा, अजीम खां, प्रदीप कुमार, अमित कुमार सिंह, गुरु प्रसाद, सीएन यादव, मनोज कुमार, सहित अन्य साथीगण मौजूद रहे।_
