बहराइच। जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र स्थित खानकाह पंजतन मौला अली फातमा गौस वारिस मोई अशरफ साबिद ट्रस्ट सोसाइटी के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया गया है। संस्था की ओर से मैनेजर एवं सदर गुलाम हैदर ने डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स, अयोध्या मंडल, अयोध्या को आवेदन भेजकर सोसाइटी का पंजीकरण करने तथा प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार संस्था का पंजीकृत पता ग्राम मंझौवा भुलौरा, पोस्ट एवं तहसील नानपारा, जनपद बहराइच है। पंजीकरण के लिए आवश्यक स्मृति पत्र, नियमावली, नोटरी शपथ पत्र तथा 2000 रुपये का पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा किया गया है।
संस्था के प्रतिनिधियों ने विभाग से अनुरोध किया है कि प्रस्तुत दस्तावेजों का परीक्षण कर नियमानुसार संस्था का पंजीकरण किया जाए। आवेदन संख्या 10126520 एवं चालान संख्या 260021253 के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की गई है।
संस्था प्रबंधन को अब विभागीय जांच एवं अनुमोदन के बाद पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी होने की प्रतीक्षा है।
