स्लग- जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ बी.एड. प्रवेश परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण।
एंकर- पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ जनपद में सम्पन्न कराई जा रही बी0 एड0 प्रवेश परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ड्रमंड इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं उपाधि महाविद्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कक्ष निरीक्षकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को आवश्यक निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान नियमित कक्षों का भ्रमण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाये।
निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मोनिस अज़हरी
पीलीभीत
