एटा से लापता युवक अवनीश कश्यप सकुशल मिला, परिजनों ने जताया आभार
एटा जनपद के ग्राम भादों निवासी 25 वर्षीय युवक अवनीश कश्यप पुत्र पिंटू पेंटर उर्फ प्रेम सिंह, जो 24 मई 2026 की शाम से लापता थे, अब सकुशल मिल गए हैं। युवक के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है
बताया गया था कि अवनीश 24 मई की शाम करीब 5:30 बजे एटा में काम कर रहे थे, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे थे। काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने आमजन से मदद की अपील की थी।
सोशल मीडिया और लोगों के सहयोग से युवक का पता चल सका और अब वह सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंच गया है। युवक के मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल है।
परिजनों ने सभी सहयोग करने वाले लोगों, शुभचिंतकों और सोशल मीडिया के माध्यम से मदद करने वालों का धन्यवाद व्यक्त किया है।
