एटा से युवक लापता, परिजनों ने लगाई खोज की गुहार
एटा जनपद के ग्राम भादों निवासी 25 वर्षीय युवक आबनिश कश्यप पुत्र पिंटू पेंटर उर्फ प्रेम सिंह बीते 24 मई 2026 की शाम से लापता हैं। परिजनों के अनुसार आबनिश शाम करीब 5:30 बजे एटा में काम कर रहे थे, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। युवक के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।
लापता युवक का हुलिया सबला शरीर, गोरा रंग, गोल चेहरा बताया गया है। युवक ने सफेद शर्ट और नीले रंग का लोवर पहन रखा था।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आबनिश कश्यप के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें—
📞 7678443905
📞 8810467943
