बिजनौर न्यूज | धामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार थाना धामपुर क्षेत्र के दुर्गा विहार के सामने एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान करण पुत्र लाल सिंह निवासी कासमपुर गढ़ी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।
रिपोर्टर शकील अहमद बिजनौर
