उत्तर प्रदेश के बिजनौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।
वीओ :
पूरा मामला बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के बैराज रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
