राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उoप्रo श्री संजय सिंह गंगवार ने नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्र तथा ब्रह्मचारी घाट का किया स्थलीय निरीक्षण।_
आज क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान माननीय राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उत्तरप्रदेश श्री संजय सिंह गंगवार द्वारा जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ बाढ़ की संभावित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए नौकुंड एवं बेरीखेड़ा गांव में नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नदी के कटाव से गांवों को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कटाव से प्रभावित स्थलों का स्थलीय अवलोकन करते हुए संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बाढ़ व कटाव से बचाव हेतु सभी आवश्यक उपाय समय रहते किए जाएंगे। इसके उपरांत माo राज्यमंत्री जी द्वारा ब्रह्मचारी घाट का भी निरीक्षण किया गया। घाट क्षेत्र की स्थिति, नदी के जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को घाट निर्माण एवं सौंदर्यकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पीलीभीत सहित अन्य संबंधित अधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।_
रिपोर्ट – हैदर खान /ब्यूरोचीफ पीलीभीत
