एंकर- सवलगढ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कलां थाना सीमा के गांव नगावनी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी – डंडे से एक दूसरे में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मारपीट एवं एससी -एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर पिछले अनेक वर्षों से मुस्लिम पक्ष का जमीन खेत पर कब्जा बताया गया है। मामला प्रशासन तक पहुंच ने पर, एसडीएम सवलगढ कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए, जमीन खेत को दलित परिवार को दिलाई बताईं जारही है। राजस्व विभाग ने वैधानिक कार्यवाही प्रक्रिया पूरी कर कब्जा खाली कराया गया बताया जाता है तब भी विवाद हुआ था। दलित परिवार का आरोप है कि बुधवार को वे टैक्टर लेकर एवं जेसीबी मशीन लेकर घटना स्थल खेत पर गए और खेत जुताई ओर मेडबधन करने लगे,इसी दौरान चौकीदार आशिक खान, इस्लाम खान,रोशन खान, इदरीस खान, सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में घनश्याम, जाटव के सिर में गम्भीर चोट लगना बताई, जबकि माखन जाटव के पैर में लाठी लगने से खून निकलने लगा। रघुराज जाटव सहित अन्य को भी चोटें आईं हैं। घटना के वाद क्षेत्र में तनाव एवं शांति भंग होना जैसा माहौल दिखाई दिया। पुलिस ने दलित पक्ष की शिकायती आवेदन पत्र पर इस्लाम खान, रोशन खान, इदरीस खान, ओर आशिक खान के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष के इस्लाम खान, हामिद खान, और रोशन खान, ने भी थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।उनका आरोप है कि उन्होंने जमीन की नापतौल, सीमांकन कराने के बाद मेंड़ डालने की बात कही थी।इसी बात पर जाटव पक्ष राजी नहीं हुआ, ओर विवाद होकर झगड़े में तबदील हो गया। जाटव पक्षीय लोगों ने मारपीट लाठी डंडों से करना शुरू कर दी, जिससे इस्लाम खान, के सिर ओर रोशन, खान पैर में चोट लगी है, ओर हामिद खान भी घायल हो गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर मलखान जाटव, घनश्याम जाटव, गिरिराज जाटव, ओर रघुराज जाटव के विरुद्ध भी मारपीट का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर ओर मेडिकल रिपोर्ट आने के उपरान्त आगे की कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट – भूपेंद्र चतुर्वेदी।
