एटा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत भारी पुलिस बल सहित की गई पैदल गश्त। संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व देशी शराब की दुकान और सीसीटीवी कैमरे चेक कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
आज दिनांक 11.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा भारी पुलिस बल सहित पैदल गस्त की गई। साथ ही शहर के मुख्य मार्गों माया पैलेस, रश्मिलोक तिराहा, जीटी रोड, बस स्टैंड, आदि जगहों पर संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन तथा देशी शराब की दुकानों की चैकिंग और सीसीटीवी कैमरा चेक कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एटा से दीपक कश्यप की रिपोर्ट
