बिजनौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। धामपुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को 230 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सुहागपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नौशाद नाम के युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 230 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
पूरा मामला बिजनौर जिले के थाना धामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है।
रिपोर्टर शकील अहमद चांदपुर बिजनौर
