जनपद न्यायाधीश महोदय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ एक लाख तिरेसठ हजार सात सौ आठ मुकदमों का निस्तारण। जिसमें अरूण कान्ति यशोदास, पूर्णकालिक सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि लखनऊ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के के आदेश के अनुपालन में, माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /जनपद न्यायाधीश, महोदय पीलीभीत के निर्देशानुसार दिनांक 09 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5 बजे तक दीवानी न्यायालय प्रांगण पीलीभीत एवं ग्राम न्यायालय पूरनपुर तथा वहाय न्यायालय बीसलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकृति के कुल 1,63,708 ( एक लाख तिरेसठ हजार सात सौ आठ) वादों का निस्तारण कर 76716631 सात करोड़ सढ़सठ लाख सोलह हजार छः सौ इकतीस रूपये ) की धनराशि के समझौते किये गये। जिनमें जनपद न्यायालय पीलीभीत में लम्बित 3,394 (तीन हजार तीन सौ चौरानवे), बैंक ऋण सम्बन्धित 507 (पाँच सौ सात), श्रम वाद 13 (तेरह) तथा उपभोक्ता फोरम से सम्बन्धित 02 (दो) एवं अन्य मुकदमों का निस्तारण किया गया। उपरोक्त निस्तारित वादों में 10 वैवाहिक जोड़ों का पुर्नमिलन कराते हुये वैवाहिक जोड़ों को परिवार न्यायालय पीलीभीत से ही हंसी खुशी विदा किया गया।_
रिपोर्ट – हैदर खान ) ब्यूरोचीफ पीलीभीत*_
