हैदर खान / ब्यूरोचीफ पीलीभीत
विकास खण्ड पूरनपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत शहबाज़पुर में गोमती नदी का पुनरोद्वार कार्य का विधि-विधान से पूजन कर कार्य की शुरूआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर दलजीत कौर, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने फावड़ा चलाकर नदी के पुनरोद्धार हेतु श्रमदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि गोमती नदी पीलीभीत की पहचान है। हमें यह बताते हुये गर्व होता है कि गोमती नदी का उद्गम स्थल हमारे जनपद पीलीभीत में स्थित है। विधायक पूरनपुर ने कहा कि गोमती नदी को नया जीवन प्रदान करना और क्षेत्र की पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है उन्होंने कहा कि इस कार्य से वीबी-जी राम जी योजना और अन्य योजनाओं के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी आदि गंगा के नाम से जानी जाती है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने गोमती पर विशेष ध्यान दिया है और आने वाले दिनों में बहुत बडा पर्यटक स्थल माधोटांडा बनने जा रहा है। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, खण्ड विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, पंचायत सचिव, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
