रिपोर्ट इंद्रजीत बनर्जी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025-26 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में कुल 90.52 प्रतिशत छात्र सफल रहे। परिणामों में बालिकाओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 93.76 प्रतिशत सफलता दर हासिल की, जबकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 रहा।
संस्थागत परीक्षार्थियों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा, जहां 90.51 प्रतिशत छात्र सफल हुए, वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.67 दर्ज किया गया।

इंटरमीडिएट परीक्षा की बात करें तो कुल 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसमें संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.47 रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का परिणाम 77.54 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इस वर्ष के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन एक बार फिर उल्लेखनीय रहा है, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निरंतर प्रगति को दर्शाता है। परीक्षाफल जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है।
