रिपोर्ट इंद्रजीत बनर्जी
प्रयागराज l प्रदेश में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है और कई जगह पर पारा 43 डिग्री से भी ज्यादा का हो चुका है जिसको लेकर विभिन्न सरकारी मदों पर सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं इसके चलते प्रदेश के सभी नगर निगम नगर महापालिका और जिला पंचायत अपने अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है
इसके बीच प्रयागराज नगर निगम में गर्मी से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है जिसमें प्रयागराज के विभिन्न चौराहा पर छायादार ग्रीन हिट रिफ्लेक्टिंग पर्दों का इस्तेमाल करने विभिन्न चौराहा और सड़कों पर पीने के पानी की व्यवस्था हेतु टैंकर रखना और कई अन्य व्यवस्थाएं करने का काम किया जाएगा।
इस विषय में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त प्रयागराज साईं तेजा ने बताया कि प्रयागराज नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंदर आने वाले सबसे व्यस्ततम चौराहा पर प्रत्येक दिशा में लगभग 20 मीटर लंबे ग्रीक हिट रिफ्लेक्टिंग पर्दो का इस्तेमाल किया किया जाएगा और यह कार्य अगले हफ्ते से शुरू भी हो जाएगा इसके अलावा नगर निगम परिषद में जगह-जगह पर पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर लगाए जाएंगे और साथ ही कई स्थानों पर जहां पर व्यवस्था की जा सकती है वहां पर जल विभाग के माध्यम से नलों द्वारा सार्वजनिक रूप से लोगों के लिए पानी की व्यवस्था होगी इसके अलावा नगर निगम परिषद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित क्यूं आर टी टीम का भी गठन किया जाएगा। ताकि इस तपती धूप के मध्य किसी की शारीरिक अस्वस्थता होने पर उन्हें मदद पहुंचाई जा सके पिछले वर्ष भी नगर निगम ने जगह-जगह पर ट्रायल के रूप में 8 सबसे व्यस्त चौराहों के आसपास यह व्यवस्था की थी जिसमें उन्हें सफलता भी मिली थी शहर के प्रमुख चौराहा के आसपास पिछले एक वर्ष में वन विभाग की सहायता से ऐसे पेड़ लगाने की भी व्यवस्था की गई है जो जो न केवल छायादार हो बल्कि वह एक व्यवस्थित आकार में रोज के किनारे बने फुटपाथों पर लगाए जा सके ताकि न केवल लोगों को आने वाली गर्मी में मदद हो सके और उन्हें छायादार स्थान मिल सके बल्कि लगातार बढ़ रहे हैं वायु प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सके।
गौर तलब हो कि पिछले एक महीने के अंदर प्रदेश की जलवायु में काफी परिवर्तन देखने को मिले जहां मार्च के महीने में बरसात देखने को मिली वहीं अप्रैल महीने में अचानक ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया और दूसरे ही हफ्ते में पर 42 डिग्री के पास पहुंच गया जिसके चलते सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला और मूल रूप से वह खांसी जुकाम वायरल इनफेक्शन जैसे रोगों से ग्रसित दिखे इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी के प्रकोष्ठ से बचाव हेतु सभी सरकारी एवं जिला अस्पतालों को दिशा निर्देश दे चुकी थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के बाद प्रयागराज समय कई जिलों में स्कूलों में शिक्षक के कार्य का समय परिवर्तित कर सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 कर दिया गया है लेकिन उसके बावजूद देखा जा रहा है कि प्रदेश का मौसम खास से प्रयागराज और आसपास के जिलों में 10:00 बजे तक तापमान 30 से 35 डिग्री तक पहुंच जा रहा है और दोपहर का यह तापमान 40 डिग्री को पार कर जा रहा है जिसको लेकर काफी परेशानी आम जनता खासतौर से छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है अब इसके चलते नगर निगम द्वारा उठाए जा रहे हैं यह कदम कहीं ना कहीं कुछ राहत देने की बात पर अमल करने के लिए है लेकिन इस बार मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान आवश्यकता 48.6 डिग्री तक मैं के महीने में देखने को मिल जाएगा जिसका सही मायनो में अर्थ यह है कि अभी सरकार को अपनी कमर कस लेनी चाहिए ताकि गर्मी और लू से होने वाले मौतों पर नियंत्रण करना है तो और अधिक व्यवस्थाएं करनी होगी।
