ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ /के.डी.सिंह स्टेडियम मे आयोजित एक प्रोग्राम मे
शिवी शिल्प ग्राम के तत्वावधान में आयोजक पुनीता भटनागर द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड नारीशक्ति मिशन के तहत पर्यावरण संरक्षण संवर्धन और विश्व शांति पर आधारित आयोजन में बतौर विशिष्ट अतिथि,टीम लीडर की भूमिका में डॉ.रेनूशरण, उत्सव आयोजित समारोह हरियाली तीज कार्यक्रम में पहुंचीं।कार्यक्रम में देशभक्तिभाव, सनातन धर्म प्रतीक पूज्य पौधा तुलसीजी,और दीपप्रज्जवलित कर विश्व शांति संदेश को लेकर 2100 महिलाओ ने एक जैसी भेशभूषा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को मनमोहक किया।आयोजन में सभी आगंतुकों को जलपान, भोजन कराकर तुलसी जी का पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया।लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खडवाल ने नारीशक्तिवंदन मिशन परिवर्तन के साथ आगे बढनें और भारत की एकता और अखंडता पर वंदेमातरम, भारत माता ,नारीशक्ति का उद्घोष किया।डॉ.रेनूशरण ने उपस्थित सभी नारीशक्ति को बधाई दी और स्वतन्त्र भारत, विश्व शांति संदेश के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पुनीता भटनागर और पूरी टीम को बधाई संदेश भेजकर नारीशक्ति जय का उद्घोष किया।सावन गीत-संगीत का आगाज समारोह को भावविभोर कर रहा था।विभिन्न संस्कृतिक प्रस्तुती,संगीतमय भजन और नृत्य प्रस्तुती दी गई।
