रिपोर्टर रामनिवास लोकेशन—धौलपुर
धौलपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जगन चौराहा पर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन करने वालों को सख्त हिदायत दी।
वीओ:
धौलपुर में एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली थाना अधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जगन चौराहा पहुंची और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर शराबखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। थाना अधिकारी रामकिशन यादव ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर आमजन को परेशानी पहुंचाने वालों को सख्त चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबखोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
