रिपोर्ट सौरभ दीक्षित
फर्रुखाबाद /मौत का वाटर कूलर
शहर के मोहल्ला नबाब नियामत खां पश्चिम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के बाहर नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर में करंट उतर आने से एक मासूम उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की हालत बिगड़ गई, जिसे परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दिलीप कुमार का पुत्र देव पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास गया था तभी उसे तेज झटका लगा और वह गिर पड़ा हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोग तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर उपचार के बाद देव की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है,
