फर्रुखाबाद/कायमगंज/ नगर के मोहल्ला बजरिया में विधुत पोल की हालत काफी खसता है जिससे किसी भी समय बडी घटना हो सकती हैवैसे तो विधुत विभाग उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर उनमें कमी खंगालता है परन्तु विभाग अपने द्वारा किये गये कार्यो में कमियों को लेकर अभियान क्यों नही चलाता है जिससे अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके, यदि कोई जागरूक व्यक्ति इस ओर इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराना चाहता है तो उस पर गंभीर आरोप लगाकर उसे शांत रहने के लिए कहा जाता हैकिसान यूनियन धरतीपुत् के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने जनहित में ऐसी समस्याओं के निस्तारण करने की अधिकारियों से मांग की है उन्होंने कहा विधुत पोल लोहे का होने की वजह से नीचे से गल गया है उसे तत्काल प्रभाव से ठीक करवाया जाये, उन्होंने यह भी कहा कि इस समय विधुत विभाग की कार्यशैली काफी चिन्ताजनक है तथा नगर का आम जनमानस विधुत विभाग के अधिकारियों को उनकी भृष्ट कार्यशैली तथा विधुत विभाग को सबसे भृष्ट विभाग के नाम से जान रहा है।*राजेश कुमार राजपूत नगर अध्यक्ष किसान यूनियन धरतीपुत् कायमगंज*.
