दिल्ली?
31 जुलाई 2026अनोखे अंदाज़ मे प्रदर्शन करते संसद परिसर में देखने को मिला है।बिहार प्रदेश के जनपद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में कथित हेराफेरी के खिलाफ एक अनोखे ‘नुक्कड़ नाटक’ (Skit) के जरिए विरोध प्रदर्शन किया।संसद के मकर द्वार पर हुए इस पूरे राजनीतिक नाटक का विरोध प्रदर्शन का पूरा घटनाक्रम:पुजारी का भेष और दानपेटी लिए सांसद पप्पू यादव माथे पर चंदन लगाकर और भगवा वस्त्र पहनकर एक साधु/पुजारी के रूप में संसद परिसर पहुंचे। वे अपने सामने गेंदे के फूलों से सजी एक दानपेटी रखकर जमीन पर बैठ गए, जिस पर लिखा था- “चंदा चोर, गद्दी छोड़”।राहुल गांधी और सांसदों ने उनको चंदा दिया इस प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद, धर्मेंद्र यादव और डिंपल यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता वहां पहुंचे। राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए दानपात्र में पैसे डाले, जिसके बाद पुजारी बने पप्पू यादव ने उनके पैर छुए।जेब में पैसा और भागने का अभिनय: नाटक के हिस्से के रूप में, पप्पू यादव दान में मिले पैसों को दानपेटी में न डालकर चुपके से अपनी जेब में रखने लगे, जो राम मंदिर चंदे में कथित ‘चोरी’ को दर्शा रहा था। इसके बाद वह दानपेटी लेकर भागने लगे।सांसदों ने पकड़ा: तभी वहां मौजूद समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद और अन्य सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया और मजाकिया अंदाज में उनकी कॉलर पकड़कर उन्हें रोकने का अभिनय किया इस अनोखे प्रदर्शन मे विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन के सांसदों ने इस ड्रामे के जरिए अयोध्या राम मंदिर के फंड में हुई कथित अनियमितताओं पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। इसके साथ ही सांसदों ने हाथों में बैनर लेकर गृह मंत्री अमित शाह के संसद से अनुपस्थित रहने पर भी सवाल उठाए।यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस तरीके को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताई है और संत समाज ने भी इस पहनावे पर आपत्ति दर्ज की है।
