रिपोर्ट मोहम्मद सद्दाम खान
बरेली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को बरेली के सर्किट हाउस में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने बरेली व मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक, महिला सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।नौ जिलों ने पेश किया तैयारी का खाकाबैठक के दौरान सभी नौ जिलों के डीएम और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य सचिव ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि सभी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं।‘जीरो इंसिडेंट, जीरो एक्सीडेंट’ पर रहेगा पूरा फोकसमुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने कहा कि शासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यात्रा को “जीरो इंसिडेंट और जीरो एक्सीडेंट” के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।शांतिपूर्ण यात्रा का भरोसाबैठक के अंत में मुख्य सचिव और डीजीपी ने विश्वास जताया कि दोनों मंडलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बेहतर समन्वय तथा व्यापक तैयारियों के चलते इस वर्ष कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न ह
