रिपोर्ट :- खुशनूद हसन /
बिजनौर/जनपद में सावन की पहली बारिश ने नगर की व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा,बिजनौर में सावन की पहली बारिश के बाद शहर की कई सड़कें पानी में डूब गईं। कई स्थानों पर करीब तीन-तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। जलभराव के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में फंस गए और लोगों को लंबे जाम का भी सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। फिलहाल नगर में जलभराव की स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कितनी तेजी से कदम उठाता है।
